बहु के आतंक से परेशान, सास ने पुलिस से लगाई गुहार

बहु के आतंक से परेशान, सास ने पुलिस से लगाई गुहार

मेरठ। लिसाड़ी गेट निवासी एक वृद्धा बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली अपनी पुत्रवधू पर अपने पूरे कुनबे को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। महिला का आरोप है कि बेटे और बहू की बेदखली के बावजूद उसकी बहू उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

सास की शिकायत पुलिस से करके बहु लगातार कर रही है परेशान

मजीद नगर ढलाई वाली गली निवासी शायरा बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। शायरा ने बताया कि उसने अपने बेटे रहीस की शादी लगभग 12 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम की रहने वाली तबस्सुम के साथ की थी। महिला का कहना है कि शादी के एक साल बाद ही तबस्सुम उसके बेटे को लेकर परिवार से अलग हो गई। जिसके बाद अक्सर दंपति के बीच विवाद रहने लगा।

पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले के जांच के दिए आदेश

आरोप है कि तबस्सुम आए दिन शायरा के घर पर पुलिस भेजती थी। जिसके चलते महिला ने अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया। वृद्धा ने बताया कि अब उसके बेटे और बहू के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने उसके बेटे के वारंट जारी किए हैं। जिसके बाद उसकी पुत्रवधू लगातार उसके घर पर पुलिस भेज रही है। वहीं, महिला के छोटे बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि उसका अपने बड़े बेटे से वर्षों से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद उसे और उसके परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। अधिकारियों ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram