यहां एक साथ कई लोगों को आया हार्ट अटैक, 150 की मौत, जाने पूरा मामला

यहां एक साथ कई लोगों को आया हार्ट अटैक, 150 की मौत, जाने पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हुए एक बड़े हादसे में 150 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब हैलोवीन उत्सव के लिए सड़कों पर जश्न मना रहे थे। इसी दौरान एक संकरी गली में भारी भीड़ पहुंच जाने से लोगों का दम घुट गया, लोगों को हार्ट अटैक आया और करीब 150 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सियोल में इन दिनों हैलोवीन उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के लिए राजधानी सियोल में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई थी। शहर की मुख्य सड़कों पर इस उत्सव में शामिल होने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उतरी हुई थी। इसी दौरान एक संकरी गली में भीड़ को एक स्थानीय सेलिब्रिटी की झलक मिली। सेलिब्रिटी से मिलने के भारी भीड़ संकरी गली में घुस गई। लगभग चार मीटर चौड़ी गली में हजारों लोगों के घुस जाने से हालात बिगड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गली में घुसे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और अचानक ही तकरीबन 200 लोगों को कार्डियक अरेस्ट हो गया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को कार्डियक अरेस्ट होने से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हालात ये हुए कि पूरी गली में लोग तड़पते हुए गिरने लगे। कई लोग भगदड़ में मारे गए। हादसे के बाद शवों की लंबी कतारें देखीं गईं।

इसी बीच स्थानीय इमरजेंसी सर्विस और पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को सीपीआर देना शुरु किया। हालांकि कार्डियक अरेस्ट से जूझ रहे लोगों की संख्या बेहद अधिक थी और उसकी तुलना में इमरजेंसी सर्विस के लोगों की संख्या कम थी लिहाजा तकरीबन 150 लोगों की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी गली में लोग गिरे हुए दिख रहें हैं। पुलिस कर्मी और इमरजेंसी सर्विस के कार्यकर्ता उन्हे सीपीआऱ देते दिख रहें हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Related News

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram