दो साल पहले खायीं थीं साथ जीने मरने की कसमें, अब सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को चाकुओं से गोदा

दो साल पहले खायीं थीं साथ जीने मरने की कसमें, अब सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को चाकुओं से गोदा

बरेली: बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाने में एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी । घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया । खून से लथपथ महिला की चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई तब परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

दरअसल बानखाना निवासी विकास सक्सेना ने दो साल पहले अपने ही पड़ोस की रहने वाली निशि कश्यप से लव मैरिज की थी । साथ जीने मरने की कसम खाने के बावजूद शादी के बाद से ही दोनों के घरवालों में दहेज़ और पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी होती थी। शादी के बाद निशी ने एक बेटे को भी जन्म दिया लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ तो दोनो ने तलाक लेकर अलग रहना शुरू कर दिया । उसके बावजूद भी आज सिरफिरे विकास ने मौका देख कर अपनी पत्नी निशी को चाकुओ से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। निशी की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के बाद एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला पर उसके पति ने हमला कर दिया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ घायल महिला को अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram