गुवाहाटी: पत्रकार अभिसार शर्मा के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मामला दर्ज

गुवाहाटी: पत्रकार अभिसार शर्मा के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मामला दर्ज

गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने पत्रकार और यूट्यूबर अभिसार शर्मा के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एक स्थानीय नागरिक की शिकायत के बाद की गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता आलोक बरुआ (23) ने आरोप लगाया कि अभिसार शर्मा ने अपने एक वीडियो में असम और भारत सरकार का मज़ाक उड़ाया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर 'सांप्रदायिक राजनीति' करने का आरोप लगाया। बरुआ का कहना है कि यह आरोप दुर्भावना से प्रेरित थे और इस वीडियो से "सांप्रदायिक भावनाएं भड़क सकती हैं।"

पुलिस ने अभिसार के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 152 (राजद्रोह), 196 और 197 के तहत मामला दर्ज किया है।

अभिसार शर्मा की प्रतिक्रिया

अभिसार शर्मा ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एफआईआर को पूरी तरह "निराधार" बताया और कहा कि इसका क़ानूनी तौर पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने लिखा:
"अपने शो में मैंने असम के एक जज के बयान का ज़िक्र किया था जिसमें महाबल सीमेंट को तीन हज़ार बीघा ज़मीन आवंटित करने के असम सरकार के फ़ैसले की आलोचना की गई थी। मैंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सांप्रदायिक राजनीति को उन्हीं के बयानों के आधार पर तथ्यों के साथ रखा था।"

अभिसार ने अपने शो का लिंक भी साझा किया।

पत्रकारों की कड़ी प्रतिक्रिया

अभिसार के ख़िलाफ़ हुई कार्रवाई पर मीडिया जगत से तीखी प्रतिक्रिया आई है।

वरिष्ठ पत्रकार क़मर वहीद नक़वी ने एक्स पर लिखा: "हास्यास्पद और बेहद निंदनीय। पहले सिद्धार्थ वरदराजन और करण थापर, और अब अभिसार के ख़िलाफ़ एफआईआर।"

वरिष्ठ पत्रकार और यूट्यूबर अजीत अंजुम ने कहा: "गुवाहाटी हाई कोर्ट के जज ने भरी अदालत में कंपनी को सैकड़ों बीघा ज़मीन दिए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्हीं सवालों पर शो बनाने वाले अभिसार पर राजद्रोह की धारा लगा दी गई। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री अब देश के पत्रकारों को संदेश देना चाहते हैं कि सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों को सलाखों के पीछे डाला जा सकता है।"

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram