Ram setu Day 1: राम सेतु का बजा डंका थैंक गॉड को पीछे छोड़ा, जाने कितनी हुई कमाई

Ram setu Day 1: राम सेतु का बजा डंका थैंक गॉड को पीछे छोड़ा, जाने कितनी हुई कमाई

Ram setu Box office collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay kumar) की फ‍िल्‍म ‘राम सेतु' (Ram setu) रिलीज हो गई है। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आ रही हैं। दिवाली की छुट्टियों के कारण फ‍िल्‍म को अच्‍छी ओपनिंग मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि फ‍िल्‍म पहले दिन 17 करोड़ रुपये तक कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार इस फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका में हैं। इस फ‍िल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के बाद से ही दर्शक काफी उत्‍सुक नजर आ रहे थे। फ‍िल्‍म रिलीज होने के बाद माना जा रहा है कि अक्षय कुमार एक बड़ी हिट दे सकते हैं। गोवर्धन और भैया दूज की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्‍या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं। उसके बाद वीकेंड आ जाएगा, तो उसका फायदा भी राम-सेतु को मिल सकता है। हालांकि राम-सेतु अकेली फ‍िल्‍म नहीं है, जो दिवाली पर सिनेमाघरों में आई है। अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। दो बड़ी फ‍िल्‍मों के एकसाथ रिलीज होने से इनकी कमाई पर थोड़ा असर पड़ सकता है। इसके बावजूद यह माना जा रहा है कि राम-सेतु अपनी रिलीज के पहले दिन करीब 17 करोड़ रुपये तक कमाई कर सकती है। फिल्म को देशभर में करीब 3 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। राम-सेतु की कहानी आज के परिदृश्‍य के हिसाब से बुनी गई है। फ‍िल्‍म में दिखाया गया है कि सरकार रामेश्वरम से लेकर श्रीलंका तक बने सेतु को तोड़ना चाहती है। जबकि दूसरा पक्ष इसे बचाना चाहता है। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचता है। मामले की तह तक जाने के लिए अक्षय कुमार, सेतु के बारे में जानने के लिए मौके पर जाते हैं। उन्‍हें वहां क्‍या-क्‍या पता चलता है, यही इस फ‍िल्‍म में दिखाया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram