प्रवासी वोटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मतदान करने के लिए गृह राज्य जाने की नही होगी जरूरत

प्रवासी वोटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मतदान करने के लिए गृह राज्य जाने की नही होगी जरूरत

चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी वोटर्स के लिए नई सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। चुनाव के दौरान अब प्रवासी मतदाताओं को वोट डालने के लिए गृह राज्य जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि जहां वो उस समय होंगे वही मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग इसके लिए रिमोट वोटिंग सिस्टम शुरू करने वाला है। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से 16 जनवरी को सभी पार्टियों के लिए इसका लाइव डेमो भी रखा गया है।

 आयोग ने गुरुवार यानी 29 दिसंबर को बताया कि घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए मल्टी कॉन्सिट्यूएंसी रिमोट ईवीएम तैयार की है, यह एक सिंगल रिमोट पोलिंग बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों को संभाल सकती है।

EC ने पार्टियों से सुझाव भी मांगे

चुनाव आयोग ने देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को 16 जनवरी को लाइव डेमो के लिए बुलाया है। इसी दिन सभी पार्टियों और हितधारकों से फीडबैक और प्रोटोटाइप के प्रदर्शन के आधार पर चुनाव आयोग दूरस्थ मतदान पद्धति को लागू करने की प्रक्रिया पर आगे बढ़ना चाहेगी। 

चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा कि 2019 के आम चुनाव में 67.4% मतदान हुआ था जिसमें 30 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोटिंग नहीं की थी, जो कि चिंताजनक है। 

चुनाव आयोग बताया कि मतदाता कई वजहों से नए निवास स्थान का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाता, और वह मतदान के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाता। घरेलू प्रवासियों द्वारा मतदान में असमर्थता वोटिंग प्रतिशत में सुधार लाने और चुनाव में उनकी भागीदारी बढ़ाने जैसे प्रमुख कारणों में से एक है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram