प्यार का पंचनामा! गर्लफ्रेंड ने लगाई 34 करोड़ की चपत, एक झटके में आशिक हुआ कंगाल
प्रेम में पड़े लोग अकसर धोखा काते हैं यह लाइन तो आपने अवश्य सुनी होगी। आज के संय में पैसा सब कुछ है, यह किसी की भी नियत बदल सकता है, फिर चाहे वो कोई अपना हो या पराया। कुछ ऐसे ही देखने को मिला ब्रिटेन के Nottingham में, जहां प्रेमी का अपनी प्रेमिका पर आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा देकर लाखों नही बल्कि करोडों का नुकसान पहुंचाया और बाद में उसे छोड़कर भी चली गई। ब्रिटेन की यह प्रेम कहानी सुर्खियां बटोर रही है। हैरान करने वाली यह लूट दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जीती लॉटरी नही आई हाथ
लॉटरी किस्मत वालों की ही लगती है यह तो सच है लेकिन अगर लॉटरी लगने के बाद भी पैसे हाथ ना आए तो ऐसी किस्मत को आप क्या नाम देंगे..? बता दें ऐसा ही कुछ हुआ 39 वर्षीय किर्क स्टीवंस (Kirk Stevens) के साथ जिनकी 40 वर्षीय गर्लफ्रेंड लौरा हॉयल (Laura Hoyle) उन्हें धोखा देकर चली गई, दरअसल इन दोनों ने मिलकर एक 34 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती थी लेकिन किर्क का आरोप लगाया लौरा उसे लेकर गायब हो गई और इतना ही नही उससे ब्रेकअप भी कर लिया।
इनाम जीतने के बाद बदल गई प्रेमिका की नियत
गौरतलब है कि स्टीवंस और लौरा दोनो एकसाथ लिव इन में रहते हैं। रुम का पूरा खर्चा स्टीवंस अकेला उठाता था। साथ में रहते हुए ही दोनों ने इस बात का फैसला कि हर हफ्ते लॉटरी में 2,359 रुपये लगाएंगे और जो भी इनाम होगा तो उसे आधा-आधा बांट लेंगे। अब जब इनाम लगा तो लौरा ने स्टीवंस को धोखा दे दिया।
अंग्रेजी वेबसाइट द सन में छपी में रिपोर्ट के मुताबिक किर्क स्टीवंस और लौरा हॉयल ने National Lottery में 34 करोड़ जीते थे। ‘सेट फॉर लाइफ ड्रॉ’ के तहत उन्हें 30 साल तक हर महीने 9 लाख रुपये मिलने वाले थे। अब इनाम की जीती पूरी रकम अकेले लौरा हड़प करने की चाह से उनसे अलग हो गई। गौरतलब है कि वादे के अनुसार ये रकम दोनो का आधा-आधा था।
अपने दोस्त की शादी में स्टीवंस ने जब लौरा से बात की तो इस पर लौरा ने स्टीवंस की एक ना सुनी और उससे रिलेशन तोड़ने का फैसला किया और पैसा को बंटवारा करने से मना कर दिया। बता दें लॉटरी की टिकट खरीदते वक्त लौरा ने अपनी ही बैंक डिटेल दी थी इसलिए नियम के मुताबिक पैसे उसे ही मिले।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review