Meerut : गाजियाबाद में बनेगा एम्स का सब सेंटरः सीएम योगी

Meerut : गाजियाबाद में बनेगा एम्स का सब सेंटरः सीएम योगी

- कंकरखेड़ा के मार्शल पिच पर ईएसआइसी अस्पताल का किया शिलान्यास

- मेरठ-हापुड़ को मिलेगा लाभ, दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर

- 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा आयुष्मान का लाभ

मेरठ। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे और कंकरखेड़ा के मार्शल पिच पर ईएसआइसी अस्पताल का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने घोषणा की कि गाजियाबाद में एम्स दिल्ली का सब सेंटर बनाया जाएगा, इससे मेरठ और हापुड़ और पास के जिलों को लाभ मिलेगा। अस्पताल का वर्चुअल भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

सीएम योगी ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अब आयुष्मान का लाभ मिलेगा। आज इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री कर रहे हैं। मेरठ के श्रमिकों को लखनऊ और गोरखपुर के अस्पताल की तरह सुविधा प्राप्त होगी। 2017 के बाद 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गया है या बना रहे हैं।

सीएम ने बताया कि एम्स दिल्ली का सब सेंटर गाजियाबाद में बनाने जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए विकल्प तलाशा गया है कि जमीन हम देंगे और पब्लिक प्राइवेट भागीदारी से अस्पताल बनेगा। इससे मेरठ, हापुड़ को लाभ मिलेगा।

सीएम ने कहा कि निर्माण श्रमिकों के लिए मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय बनाए हैं। संपूर्ण विकास के लिए कदम बढ़ाए हैं। निश्शूल्क शादी की योजना, उच्च शिक्षा की सुविधा देंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समाज में सभी को समान अवसर मिले इसके लिए काम हो रहा है। सभी को आवास दे रहे हैं। 2017 से पहले सिर्फ कल्पना थी। सभी को शौचालय दिया है। गरीबों को उज्ज्वला दिया। मुफ्त गैस सिलेंडर दिवाली के लिए दे रहे हैं। बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं।

मेरठ में विकास की बड़ी संभावनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में उभरा है। एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल मिल गई है। गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है कुंभ स्नान इसी से करने जाइए। ओडीओपी में स्पोर्ट्स में मेरठ विश्व में पहचान बना रहा है। खेल विश्वविद्यालय जब बनाकर तैयार होगा तब ओलिंपियन पैदा करेंगे। नए खिलाड़ी तलाशे और तराशे जाएंगे। बताया कि वह स्वयं मेरठ के एयर स्ट्रिप में उतरे हैं क्योंकि मेरठ में संभावना है। ज़ेवर में सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। मेरठ को जेवर एयरपोर्ट का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि कल अयोध्या के साथ आपके घरों में दीप जलना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटिक, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया,  विधायक अमित अग्रवाल, गुलाम मोहम्मद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया,  जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram