Meerut : जर्मनी के राजदूत डा. फिलिप ने नमो ट्रेन में की यात्रा

Meerut : जर्मनी के राजदूत डा. फिलिप ने नमो ट्रेन में की यात्रा

- परियोजना के लिए भारत-जर्मनी साझेदारी की सराहना भी की

मेरठ। गाजियाबाद पहुंचे जर्मन राजदूत डॉक्टर फिलिप एकरमैन ने भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर के दौरे के दौरान नमो भारत ट्रेन में यात्रा का आनंद लिया। इस मौके पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल भी उनके साथ थे। इससे पहले उन्होंने कॉरिडोर को देखा और उसकी सराहना भी की।

इस मौके पर एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें परियोजना के बारे में जानकारी दी। राजदूत ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा का अनुभव किया। उन्होंने आरामदायक क्षेत्रीय आवागमन के लिए सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए आरआरटीएस स्टेशनों पर यात्री-केंद्रित सुविधाओं और नमो भारत ट्रेनों की विशेषताओं की सराहना की।


इसके साथ ही उन्होंने परिवहन क्षेत्र में सतत विकास की दिशा में आरआरटीएस को सबसे हरित साधनों में से एक बनाने के प्रयासों की भी तारीफ की। इस बीच उन्होंने दुहाई आरआरटीएस डिपो में अत्याधुनिक संचालन नियंत्रण केंद्र का भी जायजा लिया। एनसीआरटीसी की टीम ने भारत में अपनी तरह की इस पहली परियोजना के लिए अपनाई जा रही कई अभूतपूर्व तकनीकों से उन्हें रूबरू करवाया।

डॉ. एकरमैन ने भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर के कुशल संचालन के लिए एनसीआरटीसी और डॉयचे बान (डीबी) की भारतीय सहायक कंपनी के बीच भारत-जर्मनी साझेदारी की भी सराहना की।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram