मकर संक्रांति में हरिद्वार में तड़के से गंगा स्नान जारी, घाटों पर पुलिस कर्मी तैनात
हरिद्वार: मकर संक्रान्ति के पर्व पर हरिद्वार में तड़के से ही स्नान जारी है। देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं।श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए है। घाटों पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात है।
भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नजर नही आ रही है। इससे पूर्व साल के पहले पर्व मकर संक्रांति स्नान पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर डुबकी लगाई और पूजा पाठ करने के बाद खिचड़ी का दान किया।
कड़ाके की सर्दी के बाद भी तड़के से श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। मकर संक्रांति का मुहूर्त आज रविवार तक है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम छह बजे तक तीन लाख अस्सी हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
शनिवार रात्रि 8.44 बजे सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश हो गया, लेकिन स्नान का पुण्य काल शनिवार दोपहर 2.20 बजे से ही शुरू हो गया था। महीने का दूसरा शनिवार और 15 जनवरी को रविवार वीकेंड होने से लोग स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान शुरू कर दिया। हरकी पैड़ी और आसपास के सटे घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तो श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती चली गई। दोपहर के समय धूप निकलने पर सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पैक रहे।
उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु मकर संक्त्रसंति स्नान पर हरिद्वार पहुंचे। नेपाल से भी बड़ी तादाद मेंश्रद्धालु गंगा में स्नान करने आए। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दाल, चावल, तिल, गुड और उड़द की दाल की खिचड़ी का दान किया। तिल, गुड़ और उड़द की दाल की खिचड़ी दान का पुण्य माना जाता है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने आसपास के मंदिरों में दर्शन किए।
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्त्रसंति कहते हैं। जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है तो 6 माह के लिए उसकी गति उत्तरभिमुक्ख हो जाती है। इस काल में समस्त मुहूर्त पूर्ण फल प्रदान करते हैं। शनिवार रात्रि 8.44 बजे सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश हो गया। इसका पुण्य काल शनिवार दोपहर 2.20 बजे से प्रारंभ होगा, जो रविवार तक रहेगा। इसमें सूर्य उपासना, चावल-दाल, तिल, कंबल का दान, श्री सूक्त का पाठ करना विशेष प्रभावी होगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review