नेपाल से संचालित गैंग ने करायी थी बीजेपी नेता के घर में करोड़ों की लूट

नेपाल से संचालित गैंग ने करायी थी बीजेपी नेता के घर में करोड़ों की लूट

मेरठ। लगभग एक महीना पहले टीपी नगर थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता के घर पर हुई लाखों की चोरी के मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे बीजेपी नेता के 25 हजारी नौकर लक्ष्मण को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।

यह थी पूरी घटना

बताते चलें कि टीपी नगर क्षेत्र निवासी बिल्डर और पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता के घर पर बीती 20 नवंबर को लाखों की चोरी की घटना हुई थी। घटना के समय प्रदीप अपनी बेटी की सगाई करने के लिए पूरे परिवार सहित दिल्ली में गए थे। घटना के बाद से प्रदीप का नौकर लक्ष्मण फरार था। जिसके ऊपर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ की एक टीम ने लक्ष्मण को बरेली से धर दबोचा यहां से लक्ष्मण नेपाल भागने की फिराक में था।

पूरी कहानी लक्ष्मण की जुबानी

लक्ष्मण ने पूछताछ के दौरान एसटीएफ को बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले लालभूल ने उसे बताया था कि मेरठ में एक व्यक्ति के घर में शादी होने वाली है तथा इसके पास काफी पैसा व जेवरात है। मैं और बलबहादुर धामी व सुरेन्द्र कटुवाल उर्फ विलकीट मिलकर चोरी करने वाले हैं और चोरी के दौरान हम इनकी कार भी लेकर जायेंगे। तुमको यह गाडी चलाकर हम लोगों को यू०पी० के बार्डर के बाहर तक छोड़ना है तथा गाडी भी वही छोडकर हम नेपाल चले जायेंगे | इस चोरी में जो भी सामान मिलेगा उसे हम बाद में बराबर-बराबर आपस में बाट लेंगे। इस योजना को बनाने के बाद लक्ष्मण दिनांक 19–11–2022 को मुम्बई से मेरठ आया जहाँ लालभूल ने लक्ष्मण को घण्टाघर के पास एक होटल में रूकवाया। अगले दिन बल बहादुर, सुरेन्द्र कटुवाल व लाल भूल होटल में आये तथा घटना के बारे में बातचीत की। उसके बाद ये सभी लोग प्रदीप गुप्ता के घर गये और वहाँ पर सुरेन्द्र कटुवाल उर्फ विलकीट को घर के बाहर खड़ा कर बाकि तीनों अन्दर घर में घुस गये घर में मौजूद चौकीदार को हमने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था उसके बाद लक्ष्मण घर के बाहर चौकीदारी करने के लिए खड़ा हो गया और सुरेन्द्र कटुवाल उर्फ विलकीट को घर के अन्दर लॉकर तोड़ने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद ये तीनों लोग अपने हाथो में बैग लेकर बाहर आये और लक्ष्मण को एक कागज में लिपटा कुछ सामान व 25 हजार रूपये देकर कहा कि चाबी नही मिली है इसलिए तुम यहाॅ से वापस चले जाओ, जब ज्वैलरी 10-15 दिन में बिक जायेगी तो हम लोग कॉल कर देंगे तब नेपाल आकर अपना हिस्सा ले लेना । उसके बाद लक्ष्मण बस से सहारनपुर पहुॅचा और वहाँ से ट्रेन द्वारा मुम्बई पहुँच गया। वहाँ से पुलिस के डर की वजह से लक्ष्मण पुणे चला गया तथा वहाँ जाकर उसने सुरेन्द्र कटुवाल उर्फ विलकीट से जरिये फेसबुक के जरिए बात की इस दौरान उसने लक्ष्मण को बताया कि हमने कुछ ज्वेलरी धनगढी में एक सुनार को बेच दी है तथा तुमको हिस्सा मिल जायेगा तुम आ जाओ। पुलिस के डर के कारण लक्ष्मण पुणे से लुधियाना पंजाब चला गया वहाँ पहुॅचकर उसने सुरेन्द्र कटुवाल उर्फ विलकीट से सम्पर्क करना चाहा लेकिन सम्पर्क नही हो पाया। सुरेन्द्र कटुवाल उर्फ विलकीट से सम्पर्क न होने पर लक्ष्मण दिनांक 18-12-2022 को लुधियाना से अम्बाला आया और अम्बाला से नेपाल जाने के लिए बरेली पहुॅचा था इसी दौरान लक्ष्मण एसटीएफ की गिरफ्त में आ गया।

घटना का मास्टर माइंड सुरेंद्र कटुवाल नेपाल से चलाता है गैंग

एसटीएफ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि सुरेन्द्र कटूवाल इस पुरे घटना का मास्टर माइण्ड है, इस घटना को अन्जाम देने के लिए 80 हजार (नेपाली) रूपये विलकेट उर्फ सुरेन्द्र ने लालभूल को दिये थे। इसी के कहने पर बल बहादुर और लालभूल ने टारगेट का चयन किया और इन लोगो ने घटना को अन्जाम दिया। सुरेन्द्र की जानपहचान धनगढी और आसपास (नेपाल) के सर्राफा कारोबारियो से है, जहाँ पर चोरी गए ज्वेलरी को आसानी से ठिकाने लगा देते हैं। 

एसटीएफ के अनुसार इस तरह के और भी गैंग सुरेन्द्र कटूवाल उर्फ विलकीट, नेपाल से आपरेट करता हैं और भारत में वारदात कराता है। फिलहाल एसटीएफ घटना के मास्टर माइंड सुरेंद्र कटुवाल उर्फ विलकीट की जानकारी करने में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram