कितने भी बच्चे पैदा कर लें, ओवेशी प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते - रामदास अठावले

कितने भी बच्चे पैदा कर लें, ओवेशी प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते - रामदास अठावले


केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले गुरुवार को मेरठ में थे इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की, उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है वहीं सीएम योगी के नेतृत्व की भी उन्होंने तारीफ की।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब अपना विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि जिस तरह से महाराष्ट्र में बीजेपी से उनका गठबन्धन है ठीक वैसे ही यूपी में भी बीजेपी से उनका गठबन्धन हो।


उन्होंने कहा कि यूपी में जनता मायावती का शासन देख चुकी है अब दलित बहनजी के बाद भैया जी पर विश्वास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज बीएसपी का वोटर बीएसपी से चला गया है।

अठावले बोले कि बीजेपी से उनका गठबन्धन हो इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सुनील बंसल से भी बात की है।

उन्होंने कहा कि हालांकि यूपी में उनकी पार्टी अभी इतनी मजबूत नहीं है लेकिन पार्टी को मानने वाले लोग बहुत हैं।
केंद्रीय मंत्री ने गृहराज्यमंत्री मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टैनी को मीडिया के माध्यम से नसीहत भी दे डाली

उन्होंने कहा कि मीडिया से बदसलूकी करना गलत है, उन्होंने कहा कि वे खुद मीडिया का बेहद सम्मान करते हैं वहीं उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही पीएम मोदी को प्रसिद्धि दिलाई है, साथ ही उन्होंने विपक्ष के द्वारा गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा मांगने व मंत्री की बर्खास्तगी की मांग पर कहा कि ये तो पीएम ही तय करेंगे।


साथ ही उन्होंने मंत्री का बचाव करने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि राहुल जितना पीएम मोदी का विरोध करते हैं उतना ही मोदी प्रसिद्द होते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में जो RPI जनवरी में एक चुनावी रैली लखनऊ में करने जा रही है, उन्होंने कहा कि वो रैली सफल रही तो गठबन्धन की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने का कानून बनता है तो ये अच्छी बात होगी।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि वो 400 सीट की बात करते हैं, लेकिन उन्हें 40 सीटें ही मिल सकती हैं, एक जीरो हमारी तरफ बढ़ जाएगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने AIMIM के एक नेता के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि कितने भी बच्चे पैदा कर लें ओबैसी प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram