भाजपा ने लूटा राज्य का सरकारी कमीशन: प्रियंका गांधी

भाजपा ने लूटा राज्य का सरकारी कमीशन: प्रियंका गांधी

कर्नाटक चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी लगातार वहां रोड शो कर जनता को लुभाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता के बीच जाकर कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। प्रियंका के अनुसार भाजपा ने इस राज्य से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटा है। 

कांग्रेस महासचिव को उम्मीद है कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता में वापस आएगी और राज्य को प्रगति की तरफ लेकर जाएगी।  प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- सबसे दुखद बात यह है कि बिना किसी शर्म के आपने राज्य का 40 फीसदी सरकारी कमीशन लूट लिया। विभिन्न घोटालों, ठेकेदारों की आत्महत्या, और ठेकेदारों के संघ द्वारा प्रधान मंत्री को लिखे गए पत्रों के द्वारा घोटाले को उजागर करने की मांग करते हुए प्रियंका ने कहा- “इन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि इसमें शामिल कई लोग भाजपा से जुड़े थे। “

उन्होंने आगे कहा- “आपने यह सुना होगा कि सांसद के बेटे के घर से आठ करोड़ रुपये जब्त किए गए, लेकिन जांच होने के बजाय वह बाहर आराम से घूम रहे हैं। उन्होंने 1.5 लाख करोड़ रुपये इस राज्य से लूटा गया। इस पैसे से राज्य में कई प्रगति कार्य कराए जा सकते थे, जिससे लोगों को लाभ मिलता।” अमूल बनाम नंदिनी ब्रांड पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के ‘नंदिनी’ ब्रांड को मजबूत करेगी और बाहर से किसी तरह का कोई सहयोग नहीं आएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram