Shooting Championship: मेरठ में उत्साह से शुरू हुई चौथी द्रोणाचार्य शूटिंग चैम्पियनशिप
- एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने निशाना लगाकर चैंपियनशिप का किया आगाज
- तमाम राज्यों के बेहतरीन शूटर्स का शूटिंग रेंज में लगा जमावड़ा
मेरठ। द्रोणाचार्य स्पोर्टस डवलेपमेंट सोसायटी और मेरठ डिस्ट्रिक राइफल एसोसिएशन के बैनर तले फोर्थ द्रोणाचार्य शूटिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ हो गया। तीन दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप का आगाज एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने टारगेट पर निशाना साध कर किया। इस मौके पर उनके साथ द्रोणाचार्य स्पोर्टस डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष और एमडीआरए के संयुक्त सचिव रोमी शिव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के बेहतरीन शूटर्स पल्हेड़ा शूटिंग रेंज में आ चुके हैं।
आज से 13 मई तक चलने वाली चैम्पियनशिप में देश के कोने-कोने से आए शूटर्स अपनी अचूक निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। एमडीआरए के संयुक्त सचिव रोमी शिव ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए करीब एक हज़ार से ज्यादा शूटर्स की एंट्री जमा हो चुकी है। इसके तहत दस मीटर एयर राइफल, एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्टस, स्टैंडर्ड पिस्टल के अलावा 50 मीटर प्रोन और 50 मीटर थ्री पिस्टल इवेंट में टारगेट पर निशाना साधेंगे।
उन्होंने बताया कि द्रोणाचार्य स्पोर्टस डवलपमेंट सोसायटी से अपनी अचूक निशानेबाज़ी को मांजने वाले चार शूटर्स यूपी पुलिस का हिस्सा बन चुके हैं, जो कि अपने आप में शूटिंग रेंज के लिए गर्व की बात है। चैम्पियनशिप में आईएसएसएफ कैटेगरी में सीओसी यानि की चैम्पियन ऑफ चैम्पियन में विजेता को 21 हज़ार, उप-विजेता को 11 हज़ार और फर्स्ट रनर अप को 71 हजार रूपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। वही एनआर कैटेगरी में 11 हज़ार, उप-विजेता को 71 हजार और फर्स्ट रनर अप को 51 सौ रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी दस मीटर एयर पिस्टल से टारगेट पर अचूक निशाने लगाए। इस दौरान एमडीआरए के सदस्य अरुण सिंह, हसन, राकेश, जॉनी चौधरी, विपिन राणा, फैसल, रिहानुद्दीन, राहुल राजोरिया समेत द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी के अन्य सदस्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review