रसोई का बजट और बैंक के नियम, आज से हो रहे हैं ये बड़े बदलाव…

रसोई का बजट और बैंक के नियम, आज से हो रहे हैं ये बड़े बदलाव…

1 अगस्त यानि आज से कई नियम बदल जाएंगे जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। पूरे देश में नए नियम लागू किए जा रहे है जिसमें चेक से जुड़े नियम से लेकर इनकम टैक्स भरने को लेकर बड़े बदलाव किए गए है। तो आइये जान लेते है आज यानि 1 अगस्त से क्या-क्या बदलने वाला है।

चेक से जुड़ा नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि आज से इस बैंक के चेक से जुड़ा एक अहम नियम बदल गया है। पांच लाख या उससे अधिक की राशि वाले चेक पेमेंट के लिए अब से पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर दिया गया है। अब ग्राहकों को चेक क्लियर कराने से पहले ऑथेंटिकेशन के लिए बैंक को जानकारी देना आनिवार्य होगा।बैंक धोखाधड़ी से बचने के लिए यह बड़े बदलाव किए गए है। इसके साथ ही चेक में आपको बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट, चेक नंबर आदि को दर्ज करना होगा,। बैंक सभी जानकारी को क्रॉस वेरीफाई करेगा और उसके बाद ही ग्राहक का चेक क्लियर होगा।

इनकम टैक्स को लेकर बड़े बदलाव

अगर आपने अभी तक आईटीआर नहीं फाइल की है तो आपको रिटर्न भरने के लिए अब से पेनेल्टी देनी होगी। अगर आपकी इनकम पांच लाख से ज्यादा है तो आपको 5 हजार का जुर्माना देना पड़ा सकता है वहीं अगर आपकी सालना सैलरी 5 लाख से कम है तो आपको 1 हजार तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

रसौई गैस हुई मंहगी

आज से रसौई गैस सिलेंडर भी मंहगी हो जाएगी, बता दें कि हर महीने की 16 तारीख को कंपनियां रसौई गैस की कीमतों में बदलाव करते है। इस समय रसौई गैस की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

18 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है जिसको देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से संबधित कोई भी काम है तो उसे जल्द निपटा ले नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram