Accident: मथुरा में सड़क हादसा, चार मजदूरों की मौत

Accident: मथुरा में सड़क हादसा, चार मजदूरों की मौत

- सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए जरूरी निर्देश

मथुरा। मथुरा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। मृतक और घायल बिहार के गया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी अलीगढ़ से कोसी होकर हरियाणा को मजदूरी करने पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजे के लगभग चालक को नींद आने से बिजली के खंभे में पिकअप टकरा गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ। खंभे में टकराने से आए करंट और पिकअप वापस करने में कुचल जाना मौत की वजह बताई जा रही है। सभी मृतक और घायल बिहार के गया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये मजदूर अलीगढ़ से कोसी होकर मजदूरी करने पिकअप में सवार होकर हरियाणा को जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे वाहन चालक को नींद की झपकी लगी और पिकअप बिजली के खंभे से जा टकराई और यह हादसा हुआ। खंभे में टकराते ही गाड़ी में करंट दौड़ गया, इसके बाद लोग डरकर लोग इधर-उधर कूदने लगे। इसी बीच, करंट से बचने के लिए पिकअप चालक ने गाड़ी बैक किया और सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram