इस वजह से बृहस्पति के दिन नहीं धोने चाहिए बाल, वजह हैरान कर देने वाली...

इस वजह से बृहस्पति के दिन नहीं धोने चाहिए बाल, वजह हैरान कर देने वाली...

हिंदू धर्म में कई सारी मान्यताएं हैं. सप्ताह के सात दिनों में से गुरुवार ऐसा दिन है जिस दिन कई सारे काम करने की मनाही होती है, या फिर यूं कह सकते हैं कि वो काम करना वर्जित माना जाता है. मान्यता है कि गुरुवार को महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए. गुरुवार लक्ष्मीनारायण का भी दिन कहलाता है. इस दिन वर्जित कार्य करने से माता लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु दोनों ही रूठ जाते हैं. इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को भी बाल काटना, नाखून काटना और शेविंग नहीं करना चाहिए. इन सबके पीछे क्या वजह है इसके बारे में जानेंगे.

गुरुवार के दिन क्यों नहीं धोना चाहिए बाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति को पति और संतान का कारक माना गया है. गुरुवार को महिलाओं के बाल धोने से उनका गुरु कमजोर होता है. जिसका असर पति और बच्चों के अलावा घर के अन्य लोगों पर भी पड़ता है. यही कारण है कि महिलाओं को गुरुवार के दिन बाल धोने से बचना चाहिए. साथ ही गुरुवार के दिन बाल काटने के पीछे भी यहीं तर्क दिया जाता है. गुरुवार को नाखून काटने से धन की हानि होती है. जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है.

गुरुवार के दिन पोछा नहीं लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुरु को ईशान कोण का स्वामी माना गया है. ईशान कोण धर्म और शिक्षा की दिशा मानी जाती है. इस कोण का संबंध बच्चों से भी होता है. इस दिन पोछा लगाने से ईशान कोण कमजोर होता है और बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है.

उपाय

इस दिन महिलाओं को वर्जित कामों को करने से बचना चाहिए.

बृहस्पति को खुश करने के लिए पीले कपड़े पहन कर भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए.

पीले रंग का भोग भगवान को अर्पण करना चाहिए.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram