ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, आतंकवाद के ख़िलाफ़ मिलकर कार्रवाई का आह्वान

ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, आतंकवाद के ख़िलाफ़ मिलकर कार्रवाई का आह्वान

ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

दो दिवसीय सम्मेलन के समापन के बाद रविवार को 31 पन्नों का संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया, जिसमें कहा गया:

"हम 22 अप्रैल 2025 को भारत के जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।"

ब्रिक्स सम्मेलन के 'शांति और सुरक्षा' सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा:

 "पहलगाम हमला भारत की आत्मा, पहचान और गरिमा पर सीधा हमला था।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बताते हुए कहा: "व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवाद को मौन सहमति देना, आतंक और आतंकवादियों का समर्थन करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यह पूरी मानवता पर हमला है।"

घोषणापत्र में यह भी कहा गया कि ब्रिक्स सदस्य देश आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही, आतंक के वित्तपोषण और उन्हें सुरक्षित पनाह देने जैसी हर गतिविधि का विरोध करते हैं और उसके ख़िलाफ़ मिलकर कार्रवाई करेंगे।

इससे पहले 1 जुलाई को क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्रियों ने भी इस हमले की निंदा की थी।

वर्तमान में ब्रिक्स के 11 सदस्य देश हैं: भारत, ब्राज़ील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram