जानवरों के लिए पहली वैक्सीन हुई लॉन्च, पढ़ें पूरी खबर

जानवरों के लिए पहली वैक्सीन हुई लॉन्च, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को जानवरों के लिए देश में कोरोना की पहली स्वदेशी वैक्सीन एनोकोवैक्स लांच की। इसे हरियाणा स्थित आइसीएआर-नेशनल रिसर्च सेंटर आन इक्विंस (एनआरसी) द्वारा विकसित किया गया है।एनोकोवैक्स जानवरों के लिए एक निष्कि्रय सार्स-कोव-2 डेल्टा (कोरोना) वैक्सीन है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के अनुसार यह वैक्सीन कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट से बचाती है।यह श्वानों , शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए सुरक्षित है। इसके साथ ही तोमर ने कुत्ते में सार्स-कोव-2 के खिलाफ एंटीबाडी का पता लगाने के लिए कैन-कोव-2 एलिसा किट भी लांच किया।यह विशिष्ट न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन आधारित अप्रत्यक्ष एलिसा किट है।

यह किट भारत में बनाई गई है और इसके लिए एक पेटेंट दायर किया गया है। मंत्री ने इक्वाइन डीएनए पेरेंटेज टेस्टिंग किट भी लांच की, जो घोड़ों के बीच पेरेंटेज विश्लेषण के लिए एक शक्तिशाली जीनोमिक तकनीक है।जानवरों के लिए विकसित कोरोना वैक्सीन और डायग्नोस्टिक किट को वर्चुअल तरीके से लांच करने के बाद तोमर ने कहा, वैज्ञानिकों के अथक योगदान के कारण देश वैक्सीन के आयात करने के बजाय अपने स्वयं के टीके विकसित करने में आत्मनिर्भर है। यह वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram