एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती एक कार आग का गोला बन गई

एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती एक कार आग का गोला बन गई
मेरठ। ब्रहस्पतिवार को परतापुर थाना क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर दौड़ती एक कार आग का गोला बन गई। कार में सवार दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के चलते एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक वाहनों की रफ्तार थमी रही।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के रहने वाले गौतम राणा अपने साथी विपुल के साथ टाटा जेस्ट कार से मुजफ्फरनगर के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर रेस्ट एरिया के सामने अचानक गाड़ी में आग लग गई। बोनट से धुआं उठता देख गौतम और विपुल हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी से कूद गए। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। जिसके चलते एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की रफ्तार थम गई। जानकारी के बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में लगी आग बुझाई। मगर तब तक कार कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के मुताबिक आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram