कुख्यात लुटेरे कल मेरठ पुलिस ने किए गिरफ्तार , आज पुलिस गिरफ्त से हुए फरार

कुख्यात लुटेरे कल मेरठ पुलिस ने किए गिरफ्तार , आज पुलिस गिरफ्त से हुए फरार

मेरठ पुलिस हाथ मलती रह गई और  शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त से निकलकर फरार हो गए । फरार होने वाले वही बदमाश है जिन्होंने जैन शिकंजी के मालिक को लूटा था।

मेरठ। जिन शातिर लुटेरों को टीपी नगर पुलिस ने 24 घंटे पहले कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। वही लुटेरे शनिवार की दोपहर दिनदहाड़े पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले की तमाम पुलिस नाकाबंदी करते हुए सीमाओं पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

बताते चलें कि तीन फरवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर जैन शिकंजी के मालिक से लाखों की लूट की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुलावठी निवासी नसीमुद्दीन और भीमनगर निवासी विजय नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। बदमाशों के पास से हथियार और लूटा गया सामान भी बरामद किया गया था।

बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर पुलिसकर्मी दोनों बदमाशों का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रैपिड रेल के कार्य के चलते पुलिस की गाड़ी धीमी चल रही थी। इसी बीच दोनों बदमाश रानी मिल पर पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। पुलिसकर्मी बदमाशों के पीछे शोर मचाते हुए भी दौड़े, लेकिन वह गलियों में गुम हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले की तमाम सीमाओं को सील करते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram