मेरठ शहर में फिर सीसीटीवी में नजर आया तेंदुआ, इस बार जागृति विहार में मचा हड़कंप 

मेरठ शहर में फिर सीसीटीवी में नजर आया तेंदुआ, इस बार जागृति विहार में मचा हड़कंप 

मेरठ। पिछले कई दिनों से तेंदुआ शहर के तमाम इलाकों में खुलेआम विचर रहा है। रात के अंधेरे में छावनी क्षेत्र से लेकर कई इलाकों में तेंदुए की दहशत देखी जा रही है। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए जहां तमाम जगह रेस्क्यू कर रहे हैं। वहीं, तेंदुआ हर बार वन विभाग की टीम को चकमा देकर नाक में दम किए हुए है। शुक्रवार देर रात भी तेंदुए को मेडिकल थाना क्षेत्र के कीर्ति पैलेस इलाके में देखा गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

तेंदुआ लगातार दे रहा है अपनी उपस्थिति

दरअसल, देर रात लगभग 1:30 बजे तेंदुआ कीर्ति पैलेस पुलिस चौकी के पास से गुजरता हुआ जाग्रति विहार एक्सटेंशन की ओर जाता दिखाई दिया। तेंदुए की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इस दौरान तेंदुए ने एक दीवार भी फांदने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर वह धीरे-धीरे चलता हुआ जाग्रति विहार एक्सटेंशन की तरफ मुड़ गया। तेंदुआ कीचड़ में सना हुआ था, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ नाले के रास्ते यहां तक पहुंचा है।

शनिवार को यह सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में कैद हो गए। जानकारी के बाद पहुंची वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में कांबिंग कर रही है। लेकिन फिलहाल तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। बताते चलें कि इससे पहले टीपी नगर और छावनी क्षेत्र में तेंदुआ कई बार देखा गया। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश करते रहे। लेकिन वह हर बार वन विभाग की टीम को चकमा देकर निकल भागा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram