हो सकता है पेट्रोल और डीजल जीएसटी में शामिल, सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल लोगों को राहत

हो सकता है पेट्रोल और डीजल जीएसटी में शामिल, सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल लोगों को राहत

NEW DELHI: एक अच्छी खबर आ रही पेट्रोल-डीजल के नये दाम को घोषित किया जा सकता है इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के साथ जोड़ने की योजना पर भी विचार विमर्श किया जा सकता है एक राहत भरी खबर होगी। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के वित्तमंत्रियों की जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है।


माना जा रहा है कि इस बैठक में पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल करने पर बात हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन इससे पहले शुक्रवार (17 सितंबर 2021)को सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की महंगाई की मार झेल रही आम जनता को राहत दी है। तेल कंपनियों ने आज 12वें दिन तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।


बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, वहीं कीमतों में कटौती जरूर हुई है। दूसरी ओर बीते 12 दिनों से तेल के भाव स्थिर हैं। लगातार 12वें दिन गुरुवार (17 सितंबर 2021)को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी।


आपको बता दें कि IOCL की ओर से हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी कर दी जाती है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई है। रविवार से पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15-15 पैसे घटे थे। वहीं इससे पहले, पिछले सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी ही कमी की गई थी। पिछले करीब एक पखवाड़े में अब तक डीजल 1 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो चुका है।


दिल्ली में तेल की कीमतों पर गौर करें तो यहां पेट्रोल 101.19 पैसे प्रति लीटर वहीं, डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर वहीं, डीजल 96.19 पैसे प्रति लीटर है। हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर बिक रहा है और अधिकतर शहरों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है और कई शहरों में तो डीजल ने भी 100 का आंकडा पार कर दिया।


कोलकाता में आज पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.70 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.30 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 103.79 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.13 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 98.94 रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
देहरादून में आज पेट्रोल 97.68 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर
शिमला में आज पेट्रोल 98.96 और डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram