उत्तराखंड में चुनाव OVER अब UP की बारी, CM Dhami समेत बड़े नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
देहरादून: देवभूमि में विधानसभा चुनाव निपटने के बाद इंतजार बस नतीजों का रह गया है। ऐसे में उत्तराखंड के भाजपा के नेताओं को अब जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की मिल सकती है। माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार प्रचारक के रूप में उत्तर प्रदेश जाने वाले हैं। उनके अलावा भाजपा ने कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। अब क्योंकि उत्तराखंड में चुनाव निपट गए हैं इसलिए उत्तर प्रदेश चुनाव पर भाजपा की नजर है। अब उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के नेताओं को उन जगहों पर भेजा जाएगा, जहां पर उत्तराखंड मूल के लोगों की संख्या ज्यादा है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। गुरुवार शाम को रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। कहा जा रहा है कि इस दौरान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव के संबंध में फीडबैक भी देंगे। जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा सकते हैं। भाजपा उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में उतारने का प्लान बना रही है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कमर कस ली है। कुल 80 कार्यकर्ताओं की सूची केंद्र नेतृत्व को भेज दी गई है। जिसमें विधानसभा क्षेत्रों की विस्तारक से लेकर विधायक, मंत्री और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में यह सभी चुनाव प्रबंधन में जुटेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review