Ghazipur Triple Murder: छोटा बेटा ही निकला मां-बाप और भाई का हत्यारा

Ghazipur Triple Murder: छोटा बेटा ही निकला मां-बाप और भाई का हत्यारा

- प्रेमिका से शादी न होने की नाराजगी में माता-पिता व भाई को उतारा मौत के घाट

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं कला (खिलवां) गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। प्रेमिका से शादी न कराने से नाराज छोटे पुत्र ने ही पिता, मां और बड़े भाई की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक खुरपी से पहले उसने मां, फिर पिता और अंत में भाई का गला काट दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खुरपी सहित खून से सने कपड़ों को भी बरामद कर लिया है। 

एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता कर तिहरे हत्याकांड का खुलासा मंगलवार को किया। उन्होंने बताया कि कुसुम्हीं कला (खिलवां) गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुंशी यादव, बड़ा पुत्र रामाशीष और छोटा पुत्र भी गया था। वहां से तीनों रात करीब 11 बजे वापस चले आए। इसके बाद मां देवंती देवी व पिता मुंशी बिंद घर के बाहर सो रहे थे। जबकि बड़ा पुत्र रामाशीष घर के अंदर सोने चला गया। इधर, मौका देख छोटा पुत्र घर से निकल गया। रात करीब 12 बजे उसने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद यह स्वंय जाकर गांव में बज रहे डीजे को बंद कराया और घटना की जानकारी लोगों को दी थी। 

पुलिस ने चोचकपुर श्मशान घाट से जब किशोर को उठाया तो पूछताछ में वह टूट गया और हत्या की वारदात को उसने कैसे अंजाम दिया था, सारी कहानी को बयां कर डाला।

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने जब गहनता से जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ी जोड़ी गई तो पता चला कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उसकी भूमिका कहीं नहीं मिल रही थी।

मृतक के छोटे बेटे के प्रेम-प्रसंग के मामले में गहनता से छानबीन की गई तो स्थिति स्पष्ट हुई। तीनों शवों के दाह संस्कार के बाद जब मृतक के छोटे पुत्र से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने ही पिता, माता और भाई का हत्या की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram