बिग बॉस 16 में पहुंची एकता कपूर, विनर को दिया इस फिल्म का ऑफर

बिग बॉस 16 में पहुंची एकता कपूर, विनर को दिया इस फिल्म का ऑफर

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में वीकेंड वार चल रहा है जिसमें आज रविवार का वार होगा। इस एपिसोड में एक खास शख्सियत एकता कूपर आज दिखाई देंगी। एकता कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक्टर ढूंढती हुई दिखाई देंगी। इसी से संबंधित एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर को एकता ने अपनी अगली फिल्म के लिए चुन लिया है। बिग बॉस के इससे पहले आए सीजन्स से भी एकता कपूर ने कई टीवी एक्ट्रेसेज को मौका दिया है। आज किसकी किस्मत चमकने वाली है, इसके बारे में कुछ डिटेल्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। 

बिग बॉस 16 में एकता कपूर की एंट्री सबको चौंकाने वाली है। बिग बॉस सीजन 16 में महज 9 कंटेस्टेंट रह गए हैं। मिडिया के मुताबिक शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को एकता कपूर अपने अगले शो में कास्ट कर सकती हैं। लेकिन इस बीच एक और खबर ने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर आ रही खबरों की मानें तो एकता कपूर ने अपनी फिल्म लव, सेक्स और धोखा के दूसरे भाग के लिए निमृत कौर को सिलेक्ट कर लिया है। लेटेस्ट एपिसोड में एकता को कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन लेते हुए दिखाया जाएगा।

लव, सेक्स और धोखा-2 के लिए निमृत कौर को चुने जाने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर इसके बारे में लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। निमृत कौर अहलूवालिया एकता की अगली हिरोइन होंगी, ऐसा कहा जा रहा है। शो में निमृत मौनी रॉय की एक्टिंग करती नजर आएंगीं। कहा जा रहा है कि एकता उनके एक्टिंग स्किल से बहुत इम्प्रेस हुई हैं और उन्हें अपनी अगली फिल्म का ऑफर दिया है जिसे लव, सेक्स और धोखा-2 कहा जा रहा है। 

हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर बिग बॉस से कोई कंटेस्टेंट चुनकर जा रही हैं। इससे पहले भी इस शो के कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमकी है। नागिन सीरियल में बॉस 15 की विनर रहीं तेजस्वी प्रकाश को रोल मिल चुका है। इसके अलावा भी रश्मी देसाई, हिना खान जैसी एक्ट्रेसेज को एकता के सीरियल में मौका मिल चुका है। अब देखना होगा कि आज एकता कपूर अपने सीरियल के लिए किसको एक्टिंग का ऑफर देती हैं। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram