Road Accident : सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, दो घायल

Road Accident : सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, दो घायल

- अफजलगढ़ क्षेत्र में वाहन ने मारी बाइक में टक्कर

- बरेली से हरिद्वार जल लेने जा रहे थे

बिजनौर। बरेली से चलकर हरिद्वार जल लेने जा रहा एक कांवड़ यात्रियों के जत्थे की एक बाइक अफजलगढ़ इलाके में अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दो कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह हादसा बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के आफसाबाद चमन इलाके में सुबह तड़के लगभग ढाई बजे हुआ। जब बरेली से चलकर हरिद्वार जल लेने जा रहा एक कांवड़ यात्रियों के जत्थे की एक बाइक की जोरदार टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक स्कूटी पर जा गिरी। हादसे में स्कूटी और बाइक पर सवार चार कांवड़ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कांवड़िया शिवम पुत्र नरेंद्र, अखिलेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पनवडिया थाना शेरगढ़ जिला बरेली की मौत हो गई, जबकि दो कांवड़ यात्री उत्कर्ष गंगवार पुत्र आहिवरुण कुमार ग्राम पंनवरिया थाना शेरगढ़ बरेली, व राम बहादुर पुत्र सोमपाल सिंह निवासी पनवडिया थाना शेरगढ़ घायल हो गए।

30 कावंड़ यात्रियों जत्था जा रहा था बरेली

बताया जा रहा है कि 30 कावंड़ यात्रियों का एक जत्था बरेली से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहा था। जत्थे में एक डीसीएम आगे चल रही थी, जबकि कुछ बाइक सवार कांवड़ यात्री पीछे चल रहे थे। जत्था जैसे ही अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम आसिफाबाद चमन के नजदीक पहुंचा। तभी बाइक अनियंत्रित होकर किसी अज्ञात कैंटर से टकरा गई।

अफजलगढ़ सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि सड़क हादसे में दो कावड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram