kanwar yatra: कांवड़ यात्रा में विद्युत सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम : प्रबंध निदेशक

kanwar yatra: कांवड़ यात्रा में विद्युत सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम : प्रबंध निदेशक

- कांवड़ यात्रा को लेकर एक्शन मोड़ में आया पीवीवीएनएल 

मेरठ। पीवीएनएल की प्रबंध निदेशक  ईशा दुहन ने कांवड़ यात्रा में विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा है कि अधिकारी कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुट जाएं  उन्होंने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। 

प्रबंध निदेशक का निर्देश मिलते ही पश्चिमांचल डिस्कॉम के समस्त 14 जनपदों में अधिकारी और कर्मचारी विद्युत सुरक्षा को लेकर मिशन मोड में कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत हाईटेंशन लाइनों एवं खंभों को निर्धारित मानकों के अनुसार सही किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा पूरी सजगता बरतते हुए  जर्जर तार एवं पोल को बदलने एवं कांवड मार्ग पर लगे विद्युत पोलों पर उच्च गुणवत्ता की पॉलिथिन व टेप लपेटने, खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर की फैन्सिग करने, ट्रांसफॉर्मर लोड , कांवड़ यात्रा मार्गों का सर्वे करने आदि कार्य शुरू कर दिया है। 

मेरठ के अंतर्गत बेगमपुल से सोहराब गेट, दिल्ली रोड, गढ रोड समेत अन्य कांवड़ मार्ग पर ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग आदि का कार्य किया जा रहा है। विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से ढीले तारों को ठीक किया जा रहा है। वहीं मुजफ्फरनगर के खतौली में कांवड़ रूट पर बुढाना तिराहे के आस-पास खुले तारों को बदलकर, ए.बी.सी. कन्डक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है। विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से ढीले तारों को ठीक किया जा रहा है।

बुलंदशहर के डिबाई में कांवड़ के दृष्टिगत क्रासिंग आर्म लगाने का कार्य किया जा रहा है। रामगढ़ रोड पर दो पोल लगाये गये हैं, जो इन्सुलेटर पन्चर थे उनको बदलवाया जा रहा है। विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से ढीले व जर्जर तारो को ठीक किया जा रहा है।

मुरादाबाद  जिले में दिल्ली रोड पर लूज तारों को कसवाया जा रहा है तथा खम्भों को चेक किया जा रहा एवं खराब पोलों को बदलवाया जा रहा है, फैन्सिग का कार्य भी कराया जा रहा है। 

नोएडा में  दिल्ली रोड पुलिस कन्ट्रोल रूम से ओखला पंक्षी विहार तक लगभग 2 कि०मी० कॉवड  मार्ग पर पेड़ों की कटाई छटाई करायी जा रही है गार्डिंग का कार्य कराया जा रहा है। ढीले तारों को कसा जा रहा है तथा जर्जर तारों को बदला जा रहा है, पोलों पर पिन्नी लगाने का कार्य किया जा रहा है।


प्रबंध निदेशक ने कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत सुरक्षा  के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए ताकि आम लोगों को विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram