इलेक्ट्रिक स्कूटर का कटा चलान, कारण जान आपकी भी हसी छूट जाएगी

इलेक्ट्रिक स्कूटर का कटा चलान, कारण जान आपकी भी हसी छूट जाएगी

इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि यह किसी प्रकार का वायु प्रदूषण नहीं करते हैं। वहीं, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक पर वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होने पर जुर्माना लगाया गया है। यह घटना किसी दूसरे देश की नहीं, बल्कि भारत की ही है। मामला है केरल ट्रैफिक पुलिस (Kerala Traffic Police) का कहां एक हैरान करने वाली घटना में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक के पास वैध PUC सर्टिफिकेट नहीं होने पर उसका 250 रुपये का चालान कटा है।सोशल मीडिया में वायरल हो रहा चालान

Cartorq ने सोशल मीडिया पर केरल ट्रैफिक पुलिस ने वाहन और ई-चालान की फोटो को शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि यह मंगलवार 6 सितंबर को केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांचेरी में जारी किया गया था। स्कूटर Ather 450X था, दिसे 2018 में लॉन्च किया गया था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। चालान की राशि 250 रुपये है। रसीद की तस्वीर से पता चलता है कि चालान मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 213(5)(ई) के तहत बनाया गया है।सोशल मीडिया पर यूजर्स केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) से इस मामले के जांच की अपील तक कर रहे हैं।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब नियम से अलग इस तरह का चालान बनाया गया हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके पहले केरल में एक शख्स पर 250 रुपये का जुर्माना इसलिए लगा था क्योंकि वह यात्रियों के साथ पर्याप्त ईंधन के बिना अपनी मोटरसाइकिल की सवारी कर रहा था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram