Muzaffarnagar: भीषण हादसे में सिपाही पति-पत्नी की मौत
- मुरादाबाद में तैनात थे दोनों, डंपर ने मारी बाइक में टक्कर
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट पर मंगलवार की सुबह हुए भीषण हादसे में सिपाही पति-पत्नी की मौत हो गई। पति-पत्नी मुरादाबाद में पोस्टेड थे। सुधीर कटघर और सोनिया नागफानी थाने में तैनात थी।
बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे सिपाही दंपती को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर ने पति को रौंद दिया, जबकि पत्नी केबिन में फंस गई। आगे जाकर डंपर बिजली के पोल से टकरा गया। इसमें ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिससे आग लग गई। पलक झपकते ही पूरा डंपर जल गया। लोगों ने महिला सिपाही को आग से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन, लपटें इतनी तेज थी कि लोग निकाल नहीं पाए।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि सुधीर और सोनिया सहारनपुर के सरसावा के रहने वाले थे। मंगलवार को दोनों बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों थोड़ी देर के लिए जौली रोड पर बाइक रोककर खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे ओवरलोड डंपर ने दंपती और बाइक में टक्कर मार दी।
दोनों को घसीटता हुआ 20 मीटर तक ले गया। इसके बाद डंपर सड़क से नीचे उतर गया। नीचे उतरते ही डंपर पेड़ से टकरा गया, जिससे हाईटेंशन लाइन का तार डंपर पर गिर गया। डंपर के केबिन में आग लग गई।
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। सिपाही सुधीर सड़क किनारे पड़ा रहा। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक समेत सिपाही सोनिया डंपर के नीचे फंस गई। आग से सोनिया जिंदा जल गई।
क्रेन से निकाला गया महिला सिपाही का शव
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस फायर फायर ब्रिगेड टीम के साथ पहुंची। आग को बुझाया। महिला सिपाही के शव को झुलसी हालत में क्रेन की मदद से निकाला। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि दोनों सिपाहियों की मौत के बारे में मुरादाबाद पुलिस को जानकारी दी गई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review