जरूरी खबर: उत्तराखंड में तेजी से फैल रही HFMD, अब शासन ने जारी किया अलर्ट

जरूरी खबर: उत्तराखंड में तेजी से फैल रही HFMD, अब शासन ने जारी किया अलर्ट

देहरादून: राज्य के बच्चों में तेजी से फैल रही हैंड, फुट, माउथ डिजीज (एचएफएमडी) को लेकर उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। समस्त जिलों के जिलाधिकारी और सीएमओ को अमह निर्देश दिए हैं। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार ने इस बीमारी के लक्षण दिखने पर बच्चों को आइसोलेशन में रखने को कहा है।

उन्होंने कहा कि छींकने, खांसने और लार की वजह से संक्रमण फैलता है और लापरवाही से बढ़ भी सकता है। अस्पतालों में सभी दवाओं की उपलब्धता रहे, इसकी तैयारी के भी निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रभारी सचिव स्वास्थ्य ने इसे सामान्य बीमारी बताया है मगर अस्पतालों में धीरे धीरे इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। जो चिंता का विषय है।

विशेषज्ञों की मानें तो छह साल से कम उम्र वाले बच्चों को अधिक परेशानी होती है। यह दिक्कत ज्यादा होती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार आना, गले में दर्द, खाना खाने में दिक्कत, मुंह के बाहर-भीतर दाने अथवा छाले होना आदि शामिल हैं। हाथ और पैरों पर फफोलेदार दाने भी आने लग जाते हैं। बीमारी से बचने के लिए बच्चों में सफाई रखें और उन्हें मास्क पहनाएं।

सावधानी बरतें और लक्षण आने के बाद बच्चे को बाहर ना भेजें। किसी बच्चे को यह दिक्कत होती है तो तुरंत डाक्टर को दिखाकर बच्चे को घर में क्वारंटाइन कर लें। गौरतलब है कि वायरल बीमारी मरीज के संपर्क में आने से किसी भी बच्चे को हो सकती है। इसमें भी आपसी दूरी बनाना जरूरी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram