कम मात्रा मे पकड़े गए मादक पदार्थ को अपराध ना माना जाए,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक मंत्रालय की अपील ।
नई दिल्ली : भारत में मादक पदार्थ रखना दंडनीय अपराध है परंतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक मंत्रालय द्वारा ये अपील की गई है कि निजी इस्तेमाल के लिए कम मात्रा मे पकड़े गए मादक पदार्थ को अपराध ना माना जाए, परंतु मौजूदा समय में ये घोर अपराध है,
और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 में मादक पदार्थ के इस्तेमाल के लिए एक साल तक की कैद या 20,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रविधान है। अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को इसी धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते राजस्व विभाग के साथ साझा की गई अपनी सिफारिशों में मंत्रालय ने निजी इस्तेमाल के लिए कम मात्रा में मादक पदार्थ के पाए जाने पर उसे अपराध की श्रेणी से हटाने का सुझाव दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने सुझाव दिया है।निजी इस्तेमाल के लिए कम मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जाने पर व्यक्ति को जेल भेजे जाने के बजाय सरकारी केंद्रों में अनिवार्य उपचार के लिए भेजा जाना चाहिए। मंत्रालय ने अपनी समीक्षा राजस्व विभाग को सौंप दी है। वर्तमान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत राहत या छूट का कोई प्रविधान नहीं है। अधिनियम के तहत आरोपित अभियोजन और कारावास से तभी बच सकता है, यदि वह स्वत: पुनर्वास केंद्र जाने की इच्छा जताता है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से यह पहल ऐसे वक्त में की गई है जब बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का मामला गरमाया हुआ है। हाल ही में क्रूज जहाज पर छापेमारी में मादक पदार्थ मिलने के मामले में आर्यन खान और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन ने विशेष एनडीपीएस अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की थी जो खारिज हो गई थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review