इन स्थानों पर भूलकर भी न पहनें चप्पल-जूते...

इन स्थानों पर भूलकर भी न पहनें चप्पल-जूते...

हिन्दू धर्म के अनुसार मंदिर में चप्पल पहनकर जाने पर मनाही होती है लेकिन सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि कुछ और ऐसे स्थान भी हैं जहां चप्पल-जूते पहनकर जाना वर्जित माना गया है। हिन्दू धर्म शास्त्रों में मंदिर के अतिरिक्त ऐसे 4 स्थान और बताए गए हैं जहां चप्पल या जूते पहनकर प्रवेश करना घर में अशुभता को न्योता देने के समान है। 

चलिए जानते हैं कि कौन सी जगहों पर चप्पल-जूते पहनने से बचना चाहिए... 

मंदिर और पूजा स्थल 

घर का मंदिर हो या बाहर का, देवी-देवताओं का वास दोनों ही स्थानों पर होता है। ऐसे में मंदिर में चप्पल ले जाना पाप करने के समान माना गया है। न सिर्फ मंदिर बल्कि किसी भी धार्मिक स्थल पर चप्पल पहनकर जाने की भूल नहीं करनी चाहिए। 

रसोईघर 

हिन्दू धर्म में मंदिर के समान ही रसोई घर को पूजनीय स्थान माना जाता है क्योंकि यहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इसके अलावा, किचन (किचन के वास्तु टिप्स) में जब गैस जलाई जाती या चूल्हा फूंका जाता है तब अग्नि देव की प्रस्तुति भी रसोई में हो जाती है। ऐसे में इस स्थान पर भी चप्पल या जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए। 

भंडार गृह

यह वो जगह होती है जहां पर घर का सारा अन्न स्टोर करके रखा जाता है। ऐसे में इस स्थान पर भी चप्पल या जूते लेकर नहीं जाना चाहिए। माना जाता है कि जिस भी घर में भंडार गृह की पूजा होती है उस घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है। 

पवित्र नदी 

हमारे देश और हिन्दू धर्म में नदियों को न सिर्फ पवित्र बल्कि मां भी माना जाता है। ऐसे में नदी के तट पर जाते समय भी चप्पल-जूते (जूते-चप्पल रखने के वास्तु टिप्स) पहनकर जानें से बचना चाहिए।

तिजोरी या धन रखने का स्थान 

घर में रखी तिजोरी या घर का वो स्थान जहां धन रखा जाता है, उस जगह भी चप्पल या जूते पहनकर जाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि तिजोरी या धन रखने के स्थान पर मां लक्ष्मी का वास होता है और इस जगह चप्पल पहनकर जाया जाए तो इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है और व्यक्ति को उनके क्रोध का सामना करना पड़ता है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram