Sarkari Naukri: सरकारी इंजीनियर के पदों की निकली वेकेंसी, सैलरी जानकर चौंक जाएंगे आप...
Sarkari Naukri: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर इंजीनियर और यूटी कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती (JKSSB Recruitment 2022) के माध्यम से कुल 1,045 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती (JKSSB JE Recruitment 2022) के आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को www.jkssb.nic.in पर विजिट कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है। नीचे वैकेंसी (Jammu & Kashmir JE Recruitment 2022) की डिटेल दी गई।
जाने Jammu & Kashmir JE Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल?
कुल पद- 1,045
सिविल इंजीनियर (डिपार्टमेंट-PWD)- 855 पद
मैकेनिकल इंजीनियर (डिपार्टमेंट-PWD)- 190 पद
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 21 नवंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 20 दिसंबर 2022
शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। योग्यता के विषय में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए भर्ती के लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
सेलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन प्रोसेस के रूप में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आपको जानकारी दे दें कि शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 5550 रुपये देने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप केवल 450 रुपये देने होंगे।
Jammu & Kashmir JE Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1- इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbjk.org.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- उसके बाद होम पेज पर जाकर “Candidate Registration” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद अब “Latest Openings” लिंक पर क्लिक करे, “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- मांगी गई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review