मुंह सूखना और धुंधला दिखने को न करें नजरअंदाज...पड़ सकता है भारी
मौसम में अगर गर्मी ज्यादा हो तो प्यास बार-बार लगना लाजमी है लेकिन अगर मौसम सामान्य होने के बाद भी गला सूखा सा महसूस हो रहा है तो ये ब्लड में शुगर का लेवल हाई होने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में सतर्क होने की जरूरत है। ब्लड में शुगर हाई होने को हाइपरग्लाइकेमिया भी कहा जाता है।
हाई ब्लड शुगर से आप अनजान हैं तो ये शरीर में कई अन्य बीमारियों के होने की भी वजह बन सकता है। हाई ब्लड शुगर को अनदेखा करना बड़ी भूल साबित हो सकती है। हाइपरग्लाइकेमिया में मुंह सूखने और प्यास बढ़ने के साथ ह बार-बार पेशाब आने की शिकायत भी होती है। इसके अलावा भी इसके कई लक्षण होते हैं जिससे बीमारी की पहचान की जा सकती है।
डाइबिटीज के ट्रीटमेंट में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन डायबिटीक होने के बावजूद कई बार इसके रोगियों को हाई ब्लड शुगर का सामना आपको करना पड़ जाता है। ऐसे में ये जरूरी है कि आप सही समय पर हाइपरग्लाइकेमिया की पहचान करें और उसका इलाज करें। ब्लड में शुगर का लेवल हाई होने पर कई तरह के लक्षण दिखते हैं। कई लोगों को ऐसी स्थिति में ज्यादा प्यास लगने लगती है और बार-बार मुंह सूखने लगता है, तो वहीं कई लोगों को बार-बार यूरिन आने लगती है। इसके अलावा भी कई अन्य लक्षण नज़र आ सकते हैं।
जैसे...
थकान महसूस होना
धुंधला दिखाई देना
बिना किसी कोशिश के वजन घट जाना
स्किन इन्फेक्शन
ब्लैडर इन्फेक्शन हो जाना
बहुत ज़्यादा तनाव लेना
किसी बीमारी की वजह से जरूरत से ज्यादा खाना
एक्सरसाइज़ की कमी
हिडाइड्रेशन
हाई ब्लड शुगर होने के पीछे इन लक्षणों के आलावा खराब लाइफस्टाइल और खानपान भी ज़िम्मेदार होते हैं। इसलिए आप अपने जीवनशैली के साथ साथ अपने खान पान पर भी ध्यान दें और एक हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाएं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review