दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच अगले मैच में होगा खिलाड़ियों में बड़ा बदलाव

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच अगले मैच में होगा खिलाड़ियों में बड़ा बदलाव

IND vs SA: भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट सीरीज अभी तक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की लिए निराशाजनक रही है. अभी तक के दोनों मैच भारत हार चुका है. अब तीन मैच बचे हैं, जो भारत को किसी भी हाल में जीतने होंगे.दो मैचों में भारत की हार के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर हार के क्या कारण रहे. दूसरे मैच में हारने के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने कहा था कि हम लोग 10-15 रन बनाते तो मैच का परिणाम बदल सकता था. हालांकि अभी भी बड़ा सवाल ये है कि अब आगे जीत के लिए क्या बदलाव करने होंगे.

फिलहाल प्रदर्शन के आधार पर देखें तो अगले मैच में कुछ खिलाड़ियों की जगह बदली जा सकती है. इसमें पहला नाम युजवेंद्र चहल का है. पहले मैच में उन्होंने 2.1 ओवरों में 26 रन दिए एक भी विकेट नहीं मिला. दूसरे मैच में उन्हें विकेट भी एक ही मिला. चहल ने इस मैच में भी चार ओवरों में 49 रन दे डाले. ऐसे में सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमी सवाल उठा रहे हैं कि क्या चहल अगले मैच में रहेंगे.

कमाल की बात है कि हाल ही में आईपीएल में चहल ने शानदार गेंदबाजी की सीरीज में 27 विकेट झटककर पर्पल कैप जीती. इसके तुरंत बाद उनका आउट ऑफ फॉर्म होना आश्चर्यजनक है. वहीं, इस लिस्ट में आवेश खान का नाम आता है. आवेश खान ने भी दोनों मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है.

ऐसे में उनके स्थान पर कोई खिलाड़ी भी आ सकता है. सबसे बड़ी बात आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह उमरान मलिक अभी बाहर बैठे हैं, जिन्हें कभी भी मौका दिया जा सकता है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram