दूध पीने के बाद गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना पड़ सकता है भारी

दूध पीने के बाद गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना पड़ सकता है भारी

सर्दी हो या गर्मी का मौसम दूध सभी पीते हैं चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग युवा..जो की हड्डियों और शरीर के विकास के साथ कई रोगों से बचने में मदद करता है। दूध को हल्दी, इलायची, शहद जैसी कुछ चीजों के साथ पीने से अधिक फायदे मिलते हैं।  प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और डी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन दूध सही समय पर पीना जरुरी होता है…कई चीजें ऐसी है जो कि दूध पीने के बाद कतई नहीं खानी चाहिए वरना आपको जीवन में भारी नुकसान उठाना पड़़ सकता है।

मछली और चिकन

मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और अगर आप इसके साथ दूध भी पी लेंगे तो आपको पाचन से जुड़ी तकलीफ हो सकती हैं । इसमें फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच और पेट दर्द जैसे लक्षण शामिल हैं। इसलिए दूध या दही जैसी डेयरी उत्पादों के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

खट्टे फल

दूध को कभी भी नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए।  कुछ खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर, नींबू, लीची आदि के साथ डेयरी उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। ये सारी चीजें दूध के साथ गलत कॉम्बिनेशन बनाती हैं और पेट को नुकसान पहुंचाती हैं । साथ ही आपको जुकाम, खांसी, कफ और एलर्जी हो सकती है।

मूली

यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

तिल और नमक

यदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो कम से कम दो घंटे दूध और दही का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

कटहल या करेले की सब्जी

कटहल और करेले की सब्जी खाने के बाद आपको दूध या दही से बचना चाहिए। इससे आपको त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस आदि हो सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram