क्या किराना हिल्स पर हमले से हिला पाकिस्तान? अमेरिकी विमान और मिस्र की मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल

क्या किराना हिल्स पर हमले से हिला पाकिस्तान? अमेरिकी विमान और मिस्र की मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर ने एक नया भूचाल खड़ा कर दिया है। 7 मई, 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाई की असफल कोशिशें हुईं।

10 मई की सुबह पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल दागी, जिसे सिरसा में ही भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। इसके तुरंत बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 11 सैन्य एयरबेसों को निशाना बनाया, जिनमें नूर खान और मुशाफ एयरबेस भी शामिल हैं—दोनों ही पाकिस्तान की रक्षा रणनीति में अहम माने जाते हैं।

नूर खान और मुशाफ एयरबेस पर बड़ा वार

रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से महज 10 किमी दूर है और इसके पास कई संवेदनशील सैन्य संसाधन मौजूद रहते हैं, जिनमें C-130 कार्गो और IL-76 जैसे विमान शामिल हैं। वहीं सरगोधा का मुशाफ एयरबेस एफ-16, JF-17 और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों का केंद्र है। सूत्रों और सैटेलाइट इमेज के अनुसार, इन ठिकानों पर भारत के हमलों से भारी क्षति हुई है।

किराना हिल्स: भारत का अगला निशाना?

कई विश्लेषकों का मानना है कि भारत ने केवल एयरबेस ही नहीं, बल्कि किराना हिल्स जैसे अति संवेदनशील परमाणु स्टोरेज फैसिलिटी को भी निशाना बनाया है। यह क्षेत्र सरगोधा के पास एक पहाड़ी इलाका है, जिसे पाकिस्तान ने पूरी तरह मिलिटरी ज़ोन में तब्दील कर रखा है। सूत्रों के अनुसार, यहां पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों को भूमिगत सुरंगों में छुपाकर रखता है।

खुफिया रिपोर्ट्स और वायरल फुटेज के आधार पर विश्लेषकों का दावा है कि भारत ने यहां ब्रह्मोस जैसी मिसाइल से हमला किया, जिससे सुरंगों की संरचना को नुकसान हुआ है। इसी के साथ, यह भी आशंका जताई जा रही है कि कुछ परमाणु हथियारों को नुकसान पहुँचा है।

क्या भूकंप और अमेरिकी विमान से जुड़े हैं संकेत?

10 मई की दोपहर पाकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। ऐसे कंपन अक्सर गहरे भूमिगत धमाकों या विस्फोटों के बाद दर्ज किए जाते हैं। विश्लेषकों का दावा है कि यह कंपन किराना हिल्स पर हमले के कारण हो सकता है।

इसके बाद 11 मई को एक और घटना सामने आई जब अमेरिका की एनर्जी डिपार्टमेंट से जुड़ा Beechcraft N111SZ विमान पाकिस्तान में उड़ान भरता देखा गया। यह विमान आमतौर पर परमाणु विकिरण का निरीक्षण करने के लिए उपयोग किया जाता है। अमेरिकी उपस्थिति ने इस आशंका को और बल दिया कि परमाणु ठिकाने पर कुछ असाधारण हुआ है।

मिस्र से आए विमान और बोरान की थ्योरी

इसी दिन मिस्र से दो सैन्य विमान पाकिस्तान पहुँचे, जिनमें से एक की पहचान EGY1916 के रूप में हुई। विश्लेषकों ने अनुमान लगाया कि इन विमानों के जरिए बोरान भेजा गया होगा—एक रसायन जिसका उपयोग रेडियोएक्टिव लीक को नियंत्रित करने में किया जाता है। मिस्र, बोरान का प्रमुख उत्पादक देश है।

सीजफायर क्यों हुआ अचानक? क्या परमाणु खतरे ने बदला अमेरिका का रुख?

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा 10 मई की शाम 5 बजे की गई। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषित किया, जबकि कुछ ही दिन पहले उन्होंने इस मसले से दूरी बनाई थी। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने यह निर्णय एक "चिंताजनक खुफिया सूचना" के आधार पर लिया। यह जानकारी संभवतः किराना हिल्स पर हमले या भारत की परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की योजना से जुड़ी हो सकती है।

हालाँकि भारतीय वायुसेना के DG ऑपरेशन ए.के. भारती ने स्पष्ट किया है कि भारत ने किराना हिल्स को निशाना नहीं बनाया। लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि यह संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी और कई तथ्य हमेशा अज्ञात रह सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram