इतिहास बदलेगी 5 सितम्बर की किसान महापंचायत - नरेश टिकैत

इतिहास बदलेगी 5 सितम्बर की किसान महापंचायत - नरेश टिकैत

कृषि कानून के विरोध में 5 अगस्त को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में गांव गांव पंचायत कर किसानों को भाजपा के खिलाफ होने वाली पंचायत में निर्णय को लेकर जागरूक करना शुरू कर दिया है।

चौधरी नरेश टिकैत बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के ग्रामीण इलाकों में जहां किसानों को एकजुट कर पंचायत में आने का निमंत्रण दिया है वही खाप चौधरियों के साथ भी पंचायत कर चौधरी नरेश टिकैत महापंचायत को शक्ति प्रदर्शन में बदलने की तैयारी कर रहे हैं।

इसी क्रम में चौधरी नरेश टिकैत ने आज शामली में दो जगह पंचायत कर मुजफ्फरनगर के किताबी थाना क्षेत्र के गांव अटाली चिरौली गांव के मंदिर प्रांगण में गठवाला खाप के चौधरी और किसानों के साथ पंचायत करते हुए 5 तारीख को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए गठवाला खाप के चौधरी और थंबेदार चौधरी श्याम सिंह मलिक से महापंचायत को सफल बनाने में समर्थन हासिल किया।

चौधरी नरेश टिकैत ने पंचायत में बोलते हुए कहा कि 5 तारीख को होने वाली महापंचायत इतिहास बदलने वाली है किस पंचायत में पंजाब हरियाणा उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से सैकड़ों की संख्या में किसान कृषि कानून के विरोध में पंचायत में पहुंचेंगे। यह सिर्फ किसानों की महापंचायत नहीं बल्कि 36 बिरादरी के किसानों की पंचायत है।

हरियाणा राज्य में आंदोलन कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज के संबंध में चौधरी नरेश टिकैत ने बोलते हुए कहा कि आज किसान अपने हक को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन सरकार बेकसूर किसानों पर लाठी चार्ज करा रही है लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने और आंदोलन करने का हक है।

वही गठवाला खाप के थंबेदार चौधरी श्याम सिंह मलिक ने 5 तारीख को होने वाली महा पंचायत को गठवाला खाप का समर्थन देते हुए कहा कि कृषि कानून के विरोध में 5 तारीख को होने जा रही है महापंचायत सिर्फ भारतीय किसान यूनियन की पंचायत नहीं है बल्कि उन सभी किसानों की पंचायत है जिन पर कृषि कानून को जबरन थोपा जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन और भाजपा विधायक उमेश मलिक प्रकरण को लेकर श्याम सिंह मलिक ने कहां की गठवाला के चौधरी राजेंद्र मलिक है लेकिन वह अपने निजी स्वार्थ के चलते महापंचायत का विरोध कर रहे हैं जो सही नहीं है

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram