Ghaziabad: गाजियाबाद में डॉक्टरों ने मनाया काला दिवस

Ghaziabad: गाजियाबाद में डॉक्टरों ने मनाया काला दिवस

- काली पट्टी बांधकर किया काम, बोले- हमें सुरक्षा दीजिए

गाजियाबाद। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में 
गाजियाबाद में 9 सरकारी अस्पतालों के करीब 200 डॉक्टरों ने आज काली पट्टी बांधकर काम किया। उनका कहा है कि यह शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन है।

गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल, संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल, लोनी स्थित अस्पताल सहित 6 अन्य सरकारी अस्पतालों में ये सांकेतिक विरोध प्रदर्शन चला।

मजबूती से लागू हो मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट : डा. प्रदीप यादव

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ गाजियाबाद के सचिव डॉक्टर प्रदीप यादव ने कहा- 'सभी चिकित्सक आज काला दिवस मना रहे हैं। कोलकाता के हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। हमारी मांग है कि डॉक्टरों को सुरक्षा दी जाए। मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को मजबूत करके जल्द लागू किया जाए। साथ ही कोलकाता कांड के आरोपी को कड़ी सजा दी जाए।'

महिला डॉक्टर सुचिता ने कहा- 'कोलकाता की घटना दुखद है और ये हम सभी महिला डॉक्टरों के लिए गंभीर विषय है। एक डॉक्टर कम से कम 150 मरीजों की ओपीडी रोजाना करता है। ऐसे में हमें प्रॉपर सुरक्षा दी जानी चाहिए। सुरक्षा बेहद जरूरी है, ताकि हम एक अच्छे माहौल में बिना डरे अपना काम कर सकें। कोलकाता की घटना के बाद से खासकर सभी महिला डॉक्टर बेहद चिंतित हैं। मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए 24 घंटे सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram