इस बैंक में पैसे जमा करने से हो जायेंगे मालामाल, ऑफर कर रही सबसे अधिक ब्याज
रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ाने के बाद से अब देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें भी बढ़ा रहे हैं। इस तरह अब ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) में बढ़ोतरी की है। हालाकि ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें ही बढ़ाई हैं। इस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 15 दिसंबर 2022 से प्रभावी हो गई हैं। इसमें यह भी बताया गया कि नई ब्याज दरें नए रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट और मौजूदा रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट के रिन्यूअल दोनों पर ही प्रभावी होंगी.
FD पर मिलने वाली ब्याज दरें
फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में हुए बदलाव के बाद अब बैंक 7 दिनों से 10 वर्षों की अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर 4.00 फीसदी से 5.25 फीसदी तक ब्याज दे रही हैं वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को यानी सीनियर सिटीजन को FD पर 4.50 फीसदी से 5.75 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 999 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.50% और गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.00 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
इन FD में मिलेगा इतना ब्याज
बता दें 183 दिनों से एक वर्ष में मैच्योर होने वाली fd पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
एक वर्ष एक दिन से दो वर्ष से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
दो वर्ष से 998 दिनों में परिपक्व होने वाली डिपॉजिट पर बैंक 7.50 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
वहीं 999 दिनों (2 वर्ष 8 महीने और 25 दिन) में मैचेयोर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.00 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर से ब्याज मिलेगा।
1000 दिनों से लेकर 3 साल से कम में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक 7.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करती है।
5 से 10 साल की FD पर ब्याज दर
तीन साल से पांच साल से कम और पांच साल से 10 साल तक की अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर क्रमशः 5.75 फीसदी और 5.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. ये ब्याज दरें रेजिडेंट रेकरिंग डिपॉजिट पर भी लागू होंगी. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा किया है. रेपो रेट में 0.35 फीसदी की हुई बढ़ोतरी हुई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review