बिहार में बदलाव की मांग: प्रशांत किशोर ने कहा – 60% से ज्यादा लोग नई व्यवस्था चाहते हैं

बिहार में बदलाव की मांग: प्रशांत किशोर ने कहा – 60% से ज्यादा लोग नई व्यवस्था चाहते हैं

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार की जनता मौजूदा राजनीतिक हालातों से संतुष्ट नहीं है और राज्य में 60 फीसदी से अधिक लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने यह बयान समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान दिया।

प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार में लोग अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और रोजगार की उम्मीद करते हैं। वे एक नई और बेहतर व्यवस्था चाहते हैं।"

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है। प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, "आरजेडी को वोट सिर्फ इसलिए मिलता है क्योंकि मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं देना चाहता। कांग्रेस का तो बिहार में कोई खास वजूद नहीं है।"

उन्होंने कहा कि बिहार के पास फिलहाल तीन विकल्प हैं। "अगर लोग मौजूदा व्यवस्था से खुश हैं, तो बीजेपी-जेडीयू को वोट दें। अगर इससे परेशान हैं, तो या तो लालू यादव के 'जंगलराज' को वापस लाएं, या फिर एक नया और ईमानदार प्रयास जो जन सुराज के रूप में शुरू हुआ है, उसके साथ जुड़ें।"

प्रशांत किशोर के इन बयानों से बिहार की राजनीति में एक नई बहस शुरू हो गई है, खासकर तब जब चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram