भारत में 1964 के चक्रवात में बही पूरी पैसेंजर ट्रेन... जानें अन्य कई दिल दहला देने वाली रेल दुर्घटनाएं
ओडिशा में शुक्रवार को तीन ट्रेनें आपस में टकरा गई। इस भीषण हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत की सूचना है। ये हादसा बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच हुआ । आजादी के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। लेकिन इससे पहले भी कई बार रेल दुर्घटना देखी गई है जिसनें लोगों को दहला दिया था।
आईये जानते हैं कब-कब ऐसी दुर्घटनाएं देखने को मिली है...
20 अगस्त 1995 को फिरोजाबाद के पास दो ट्रेन आपस में टकरा गई। ये हादसा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और खड़ी कालिंदी एक्सप्रेस के बीच हुआ । इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 305 के करीब थी।
23 दिसंबर 1964 का हादसा दिल दहला देने वाला था। रामेश्वरम में चक्रवात में पंबन धनुषकोडी पैसेंजर ट्रेन के बह गई जिसमें 126 यात्री मारे गए थे।
6 जून 1981 जब बिहार को सबसे घातक ट्रेन दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। ब्रिज को पार करते हुए ट्रेन बागमती नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में 750 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
पंजाब के खन्ना में जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस पटरी से उतरे फ्रंटियर गोल्डन टेंपल मेल की तीन डिब्बों से टकरा गई। इस हादसे में 212 लोग मारे गए थे।
2 अगस्त 1999 को ब्रह्मपुत्र मेल उत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के गैसल स्टेशन पर खड़ी अवध असम एक्सप्रेस से टकरा गई, जिसमें 285 लोग मारे गए और 300 के करीब घायल हुए थे।
9 नवंबर 2002 को रफिगंज के धावे नदी के ऊपर बने ब्रीज में हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस पलट गई, जिसमें 140 लोग मारे गए थे।
मुंबई जा रही ट्रेन झारग्राम के पास पटरी से उतर गई थी और सामने से आ रही एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 148 यात्री मारे गए थे।
20 नवंबर 2016 को पुखरायन में इंदौर राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसके कारण 152 लोगों की मौत हुई और 260 घायल हुए थे।
वहीं 2 जून 2023 को तीन ट्रेनें बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से 288 लोगों की मौत हो गई और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review