बसपा नेता व पूर्व प्रत्याशी हाजी दिलशाद शौकत का निधन, बसपाइयों में शोक की लहर

बसपा नेता व पूर्व प्रत्याशी हाजी दिलशाद शौकत का निधन, बसपाइयों में शोक की लहर

मेरठ। यूपी विधानसभा चुनाव में हाल ही में दक्षिण विधानसभा सीट से बसपा से ताल ठोकने वाले हाजी दिलशाद शौकत का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। दिलशाद के निधन के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार को सांत्वना देने के लिए बसपा सहित तमाम राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की भीड़ उमड़ी रही।

बताते चलें कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर 20 फुटा निवासी हाजी दिलशाद शौकत क्षेत्र से पार्षद भी थे। दिलशाद ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा के टिकट से दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ा था। बताया जाता है कि लगभग 25 दिन पहले भी हार्ट की बीमारी के चलते दिलशाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद वह फिलहाल घर पर ही आराम कर रहे थे। मंगलवार की सुबह दिलशाद को एक बार फिर हार्टअटैक हुआ। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया।

दिलशाद के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिलशाद के आवास पर बसपा सहित तमाम अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। दिलशाद की मिट्टी को बुधवार की शाम सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram