Aam Aadmi Party सांसद संजय सिंह ने भाजपा के ऊपर साधा निशाना
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के जलालपुर में आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party के सांसद संजय सिंह ने भाजपा के ऊपर साधा निशाना हुआ यूँ कि आम आदमी पार्टी का काफिला 300 यूनिट फ्री बिजली पर सभा करने पहुँचा था.इस दौरान वहां कुछ लोगो ने उनकी गाड़ी के सामने आकर काले झंडे दिखा वापस जाने की मांग करने लगे।मौके पर मौजूद पुलिस ने काले झंडे दिखा रहे लोगों को तितर-बितर करते हुए माहौल को शांत कराया लेकिन वही आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Pa के सांसद संजय सिंह ने पूरे घटनाक्रम का आरोपी बीजेपी को बताया है।
संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि " 300 यूनिट फ्री बिजली पर सभा करने जलालपुर अम्बेडकरनगर पहुँचा तो गाड़ी पर हमला करने भाजपा कार्यकर्ता पहुँच गये,काला झंडा भी दिखाया लेकिन आदित्यनाथ जी थोड़ी ज़्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिये बीजेपी यहाँ बहुत कमजोर है बीजेपी आम आदमी पार्टी से डरी है इसीलिये कायरना हरकत कर रही है। "यही है भाजपा की असलियत तिरंगे के सामने काला झण्डा दिखाते हैं। भाजपाईयों को तिरंगे से नफ़रत क्यों है?
Aaam aadmi party सांसद संजय सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि आदित्यनाथ जी देश की जनता से माफ़ी माँगिये आपके कार्यकर्ता ने भारत की शान तिरंगे पर काली स्याही फेंकी है।मुझ पर हमला करो लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो भाजपाईयों। तिरंगे का अपमान हो रहा है आपकी पुलिस मूकदर्शक बनी है। गौरतलब है कि 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने भी घर घर जाकर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसके चलते आज अंबेडकरनगर में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review