महंगा हुआ सिलेंडर, पहुंचा एक हजार के पार, आखिर कब मिलेगी राहत
महंगाई लोगों को परेशान कर रही है। रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल और खाने का सामान लगातार महंगा हो रहा है। आम आदमी महंगाई से खासे परेशान हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रही देश की आम जनता को शनिवार को एक और जोरदार झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से एक बार फिर रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
हालांकि, पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर जनता को बीते एक महीने से राहत जरूर मिली है। गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। नई दरें आज सात मई से लागू कर दी गई हैं।
इससे पहले मार्च महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी, उसी क्रम में बीती 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 22 मार्च से पहले करीब छह महीने से एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए थे।
6 अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। छह अक्तूबर को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया था, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में इसका भाव 899.50, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में बढ़कर 915.50 रुपये हो गया था। लेकिन इस बार महज एक महीने के अंतराल में ही 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए।
शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में की गई इस बढ़ोतरी के बाद पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये पर पहुंच गई है। बता दें कि पिछली बढ़ोतरी के बाद पटना में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत 1048 रुपये हो गई थी। अन्य बड़े शहरों की बात करें तो आगरा में अब यह सिलेंडर 1012.50 रुपये मिलेगा। कोलकाता में 1026, मुंबई में 999.50 और चेन्नई में इसका दाम बढ़कर 1015.50 रुपये हो गया है।
एक ओर जहां घरेलू एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है तो 19 कलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी तेजी जारी है। बीती एक मई को इसमें 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया गया था। इसके बाद इस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पहले 19 किलो के गैस सिलेंडर का दाम अप्रैल में भी बढ़ाया गया था। अप्रैल में इसके दाम में 268.50 रुपये की तेजी आई थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review