NEET controversy: NTA के डीजी सुबोध कुमार को हटाया, प्रदीप सिंह खरोला बने नए डीजी

NEET controversy: NTA के डीजी सुबोध कुमार को हटाया, प्रदीप सिंह खरोला बने नए डीजी

- 23 जून को होने वाली NEET PG परीक्षा भी हुई रद्द

नई दिल्ली। NEET परीक्षा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया और उनकी जगह प्रदीप सिंह खरोला को नया महानिदेशक नियुक्त किया है। प्रदीप सिंह खरोला कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और इंडियन ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन के CMD हैं।

बताते चलें कि इस घटनाक्रम के बीच, 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा भी रद्द कर दी गई है और इसकी नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा कराई जाती है। इस परीक्षा में गड़बड़‍ियों के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

इसके अलावा, शिक्षा मंत्रालय ने NTA की परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और गड़बड़‍ियां रोकने के लिए 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति के प्रमुख ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन होंगे। यह समिति दो महीने में शिक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस कमेटी के गठन की घोषणा 20 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी।

समिति NTA के स्ट्रक्चर, फंक्शनिंग, एग्जाम प्रोसेस, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर और डेटा, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को सुधारने के लिए सुझाव देगी ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़‍ियों को रोका जा सके।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram