ड्रग इंस्पेक्टर के घर में मिला करोड़ों रुपए कैश, छापा मारने आए अफसर रह गए हैरान, देखिए वीडियो
बिहार की राजधानी पटना में एक ड्रग इंस्पेक्टर के घर से करोड़ों की संपत्ति मिली है। बिहार निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में कैश और गहने बरामद हुए हैं।बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर पर बिहार के निगरानी ब्यूरों ने छापा मारा। जितेंद्र कुमार के घरों में आलमारी में रखे बैग्स को जब खोला गया तो छापा मारने आए अफसर हैरान रह गए।
आलमारी में बड़े बड़े झोलों में 500 -500 रुपए की गड्डिया निकलनी शुरु हुईं। शुरु में तो छापा मारने आए अफसर को लगा कि कम ही रकम होगी लेकिन जल्द ही अफसरों का भ्रम टूट गया। कैश निकलना बंद नहीं हुआ तो आखिरकार अफसरों ने नोट गिनने की मशीनें और बैंक के अधिकारियों को बुलाया ताकि नोटों को जल्दी गिना जा सके। माना जा रहा है कि कुल कैश चार करोड़ के आसपास है। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर के घर से कई रजिस्ट्रियां, मकानों और जमीनों के कागजात, जेवर भी मिले हैं।
बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर ने अपनी 11 साल की नौकरी में जमकर अवैध कमाई इकट्ठा की। कई शहरों में प्लाट, मकान और फ्लैट खरीदे। चार करोड़ का कैश जमा किया। फिलहाल अब ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1540686565470371841?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1540686565470371841%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2Fcrores-of-rupees-recovered-in-patna-at-drug-inspector-residence%2F
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review