टीवी एक्ट्रेस तुनिशा की सुसाइड केस में आरोपी शीजान ने किया ये बड़ा खुलासा

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा की सुसाइड केस में आरोपी शीजान ने किया ये बड़ा खुलासा

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार शीजान खान ने दावा किया है कि 24 दिसंबर को आत्महत्या से पहले भी तुनिशा ने सुसाइड की कोशिश की थी। तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए खान ने पूछताछ के दौरान कहा कि तुनिशा ने पहले भी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उसने ऐसा करने से रोक लिया था।

शीजान खान ने कहा कि उसने पूरी घटना के बारे में तुनिशा की मां को बताया था और उसे उसकी अच्छी देखभाल करने के लिए कहा था। पुलिस अब अभिनेता के बयान के पीछे के तथ्यों की जांच कर रही है। बता दें कि 21 साल की एक्ट्रेस तुनिशा ने शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनके को-एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने शीजान को रविवार को चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मृतक अभिनेत्री की मां की शिकायत पर शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव ने कहा कि बाद में शीजान खान को वसई के एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान, शीजान खान ने कबूल किया कि वो तुनिशा शर्मा के साथ रिश्ते में था। एक्टर के अनुसार, उसने तुनिशा शर्मा से अपने रास्ते अलग कर लिए क्योंकि वे अलग-अलग धर्मों के समुदायों से ताल्लुक रखते थे। शीजान ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला होने के कारण तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था।

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत ‘लव जिहाद’ का मामला है। मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ एक सख्त कानून लाने पर विचार कर रही है।

मंत्री ने कहा, “यह ‘लव जिहाद’ का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि इस तरह के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।” हालांकि, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने कहा कि अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या ‘लव जिहाद’ का कोई एंगल नहीं है।

तुनिशा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। मंगलवार को तुनिशा की बुआ के इंग्लैंड से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन तुनिशा शर्मा ने वॉशरूम जाने के बहाने शूट से ब्रेक लिया था। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर टीम ने उसकी तलाश शुरू की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में वह लटकी मिली थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram