नेपाल विमान हादसे के पहले क्रू मेंबर ने टिकटॉक में बनाया था वीडियो, हो रहा वायरल
नेपाल में बीते रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस (Yeti Airlines) का विमान नेपाल के पोखरा (Pokhara) में उतरने से ऐन पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी। विमान के दुर्घटनाग्रस्त से होने से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुर्घटना से कुछ देर पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो को यति एयरलाइंस के एक केबिन क्रू ने पॉपुलर ऐप ‘टिकटॉक' (Tik Tok) पर शेयर किया था।
कहा जा रहा है कि वीडियो नेपाल विमान हादसे से पहले का है। ‘ओशिन अले मागर' उन चार केबिन क्रू सदस्यों में से एक थीं, जिनकी पोखरा में विमान हादसे में मौत हो गई।
The Air hostess in #YetiAirlinesCrash
— Deep Ahlawat ???????????? (@DeepAhlawt) January 15, 2023
Live life to the fullest as long as you are alive because death is unexpected!
Just sharing TikTok video of Air Hostess Oshin Magar who lost her life in #NepalPlaneCrash today
जहां भी रहो ऐसे ही रहो!
Rest in Peace !!????#Nepal #planecrash pic.twitter.com/Bh6DBDnhnt
विमान में कुल 72 लोग सवार थे, जिनमें से 68 यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि ओशिन अले नेपाल की पॉपुलर टिकटॉकर थीं। 24 साल की ओशिन ने एक पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग को बैकग्राउंड बनाते हुए अपना पोज दिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काफी खुश नजर आ रही हैं। उनकी मौत पर लोग सोशल मीडिया पर शोक भी जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ओशिन के पिता एक रिटायर्ड इंडियन आर्मी ऑफिसर हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने उस दिन अपनी बेटी को काम पर नहीं जाने के लिए कहा था। ओशिन का परिवार मकर संक्रांति का त्योहार मनाने की तैयारी में था, जब उन्हें विमान दुघर्टना की खबर मिली। नेपाल के मीडिया रिपब्लिका से बातचीत में ओशिन के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने दो उड़ानें पूरी करने के बाद साथ में त्योहार मनाने का वादा किया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review